माल रोड व्यापार मंडल ने किया तेहरी वितरण



  कानपुुुर । माल रोड व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में स्वराज खादी आश्रम के बगल में ओम फोटो के सामने तेहरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि विगत 12 वर्षों से तेहरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सर्वप्रथम कार्यक्रम में भगवान का पूजन किया गया तथा उसके उपरांत भगवान को भोग लगाया गया तेहरी वितरण में राहगीरों को क्षेत्रीय नागरिकों को व्यापारियों को गरमा गरम तेहरी वितरण की गई। गरमा गरम तहरी को सभी ने चाओं के साथ खाया। युवा व्यापारी नेता शुभम गुप्ता ने बताया कि हमारा किसी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं है। हमारा व्यापार मंडल जनहित समाज हित में कार्य करता रहता है। और संगठन के व्यापारी भाई समाज के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हैं। और हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों के हित हमेशा खुला रहता है। मुख्य रूप से उपस्थित सुभाष चंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता, दिनेश यादव, श्रोय अग्निहोत्री, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र मौर्या, गोल्डी, वरुण, सचिन, दिनेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।