माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन 


प्रेम मोहन मिश्र प्रधान संयोजक व कुलदीप यादव  संयोजक घोषित

 कानपुर । पंडित शिव गोविंद मिश्र आर्य नगर इंटर कॉलेज कानपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रेम मोहन मिश्र के संयोजकत्व में बैठक आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रेम मोहन मिश्रा को प्रधान संयोजक संगठन के प्रमुख लोगों के संयोजकत्व मे मोर्चे का गठन किया गया, प्रेम मोहन मिश्र प्रधान संयोजक विजय सिंह यादव, संयोजक रमाकांत द्विवेदी, संयोजक, कुलदीप यादव संयोजक  रवि शंकर तिवारी, संयोजक अनिल कुमार मिश्र संयोजक, राकेश कुमार मिश्र संयोजक अखिलेश यादव संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी  संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित संयोजक उपरोक्त समिति के कार्यक्रमों तथा शिक्षक समस्याओं के संकलित ज्ञापन तैयार करने तथा उन्हें क्रियान्वित कराने का दायित्व प्रदेश महामंत्री  हरीश चंद्र को सौंपा गया। बैठक में संयोजक गणों के अलावा अशोक त्रिपाठी  अजय श्रीवास्तव राधा कृष्ण पाठक अजय मिश्र प्रदीप कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।