प्रा0सा0पा0पार्टी (लोहिया) राष्ट्रीय अध्यक्ष का शहर में स्वागत


हफ़ीज़ अहमद खान



कानपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में कानपुर ग्रामीण के नौबस्ता बाईपास चौराहा माछरिया चौराहा नौबस्ता , रमईपुर तेजीपुरवा बिधनू, अफजलपुर जगह-जगह ग्राम वासियों ने स्वागत किया। वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गवासी देवनारायण यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवपाल यादव ने दुखी परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कहा कि वर्ष 2022 में निश्चित रूप से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की पांचों सीटें बिठूर महाराजपुर कल्याणपुर और बिल्हौर विधानसभा जीतेगी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी नागरिकता संशोधन पर कहा कि आजादी की लड़ाई में हिंदुस्तान के साथ देश व प्रदेश के मुसलमानों का भी बराबर का योगदान रहा है इसलिए बराबर की व्यवस्था रखनी चाहिए ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि जल्द ही जिला संगठन की कमेटी को मजबूत करके राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव गोविंद त्रिपाठी स्वामी अमित यादव अतर सिंह यादव सलीम अहमद मोहम्मद यामीन, सचिन वोरा, शिव कुमार प्रजापति, अमित कटोरिया अनुसूचित जाति एवं जनजाति जिलाअध्यक्ष, सुमित बागला आदि लोग मौजूद रहे ।