प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में,यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

                   आज़म/सिद्धार्थ



 कानपुर । प्रदेश में बढ़ते अपराध  बलात्कार ,हत्त्या ,लूट , जैसे सघन्य अपराध के  विरोध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद एडवोकेट के नेतृव में चेतना चौराहे  पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला  फूंका ।


प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद एडवोकेट ने बताया कि उन्नाव में 1 बेटी के साथ दिसंबर में रेप होता है और मार्च में FIR होती है बेल पर छुटे अपराधियो ने आज उस बेटी को जला कर मारने का प्रयास किया जिस की हालात बहुत नाजुक जिस कारण उस को  लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया । चित्रकूट में थाने में बलात्कार ,हैदराबाद में डॉक्टर को बलात्कार करने के बाद जिंदा जला दिया गया अपराध पूरे प्रदेश एव देश मे चरम पर है , अपराधियो के हौसले बुलंद है क्योंकि जिस सरकार के 45% सांसद अपराधी प्रवत्ति के होंगे तथा जिस के विधायक ,मंत्री बलात्कार में दोषी है। उस सरकार में अपराधियो के हौसले तो बुलंद होंगे ही ।युवा कांग्रेस माँग करता  है कि मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश  योगी जी  सम्भाल नही पा रहे हैं। पुतला फुकने वालो में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ,महिला जिलाध्यक्ष शबनम आदिल  , अब्दुल शफ्फन , रियाज कुरैसी , फरीद अहमद , आलोक मिश्रा, मो कासिफ , अभिषेक मिश्र ,इरफान बरकाती ,इदरीस,विवेक सिंह ,अदित गुप्ता ,महेंद्र सिंह ,गोविंद भर्ती ,सम्राट तिवारी ,शाहनवाज़ अहमद , आदि उपस्थित रहे ।