सपा नेत्री को महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार


 


 कानपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जहां प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन चला वही शहर के  शिक्षक पार्क में भी धरना चल रहा था। सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि फतेहपुर की एक महिला जिसको बलात्कार के बाद जला दिया जाता है। उसकी मृत्यु आज सुबह 6:00 बजे हैलट अस्पताल में हो गई उस को न्याय दिलाने के लिए सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह और सपा के कार्यकर्ता शिक्षक पार्क के बाहर शांति पूर्वक अपनी बात कहने के लिए एकत्रित हुए पर प्रशासन ने उन्हें जमीन पर खींचते हुए गाड़ी में भर के महिला थाने भेज दिया। जिसके बाद आशीष प्रताप सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।