ठिठुर रहा इंसान नगर निगम बना धृतराष्ट्र


हफ़ीज़ अहमद खान



कानपुर । ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है,जिसकी वजह से आम नागरिक परेशान हैं,तो वहीं नगर निगम ने अभी तक नगर के किसी भी चौराहे पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है,जबकि नगर निगम द्वारा पूर्व में अलाव की व्यवस्था की जाती रही है।मौसम  ने बदली करवट ठंड बढ़ जाने के कारण जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं ठंड के मौसम में नगर निगम द्वारा अलाव का कहीं प्रबंधन नजर नहीं आ रहा एक तरफ प्रशासनिक जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के लिए बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कर दी वहीं दूसरी तरफ यह भी देखने को  खाली चौराहे पर सर्दी से ठिठुरते नजर आए! बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए राहगीरों के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जाते हैं नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि ठंड के कारण मनुष्य की मौत ना हो जाए जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होती है बढ़ती ठंड को देखते हुए द्वारा जो भी नियम हो लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सारे नियमों को तार-तार कर दिया। अब देखना यह है कि नगर निगम के सोते हुए अधिकारी कब जागेंगे भीषण सर्दी में कब जनता को राहत मिलेगी! यह तो ईश्वर ही जाने नगर निगम द्वारा 110 वार्ड हैं  आबादी क्षेत्र,नौबस्ता, मछरिया, बर्रा, श्याम नगर जाजमऊ लाल बंग्ला, मीरपुर छावनी, मूसा मंडी, गाना खोरी, ऊला गंज, कर्नलगंज लकड़ मंडी आदि क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा अलाव का कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आई।