गंगा की निर्मलता पर पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न           

                        


    कानपुर । उत्तर प्रदेश में गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने में गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन पी पी एन इंटर कॉलेज कानपुर में किया गया।इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने बताया कि गंगा यात्रा बलिया से बिजनौर होते हुए 27 जिलों से गुजरेगी। कानपुर में 31 जनवरी को समागम होगा। गंगा यात्रा नहीं बल्कि लोगों के लिए सौगातो की यात्रा है। इसमें कई योजनाएं लागू की गई है। जिसमें गंगा नर्सरी, गंगा मैदान ,तटों पर खेती को बढ़ावा देना, गंगा को साफ और स्वच्छ रखने के लिए कछुए छोड़ना ,पेंशन वितरण आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।सरकार का लक्ष्य है कि गंगा नदी को साफ और निर्मल बनाये। हमारे देश की आस्था का प्रतीक गंगा नदी है,यह तो जीवनदायिनी है।