जब लगा मानचित्र देखने भारत न मिला न तुझको पाया,झको देखा नैनों में भारत का चित्र उतर आया     

                                        


कानपुर । आज पी पी एन इंटर कॉलेज में 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया।कॉलेज के प्रधानाचार्य  राकेश कुमार यादव ने बताया 26 जनवरी 1950 को हमारा देश विश्व के मानचित्र पर एक गणराज्य के रूप में प्रतिष्ठित हुआ। जिसका उद्देश्य संविधान में लिखित निर्देशों के अनुसार कार्य करने की प्रेरणा छात्रों को दी गयी।


राकेश कुमार यादव ने बताया कि  माध्यमिक शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की समस्त तहसीलों को राजकीय इंटर कॉलेज से आच्छादित किए जाने हेतु शासन द्वारा 50 नवीन राजकीय इंटर कॉलेजों की स्थापना का निर्णय लिया है। और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े 104 विकास खंडों में बालिका छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 54 छात्रावासों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने हेतु धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।राष्ट्र को नमन करते हुए उन देशभक्तों महापुरुषों एवं अमर शहीदों के जिनके प्रयासों शौर्य और पराक्रम से हमें स्वतंत्र देश के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ।उनके प्रति आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।छात्रों को विद्यालय के मुख्य अनुशासक सुरेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि तुम ही भारत हो और तुम लोगों से भारत है।इस बात को इन पंक्तियों में व्यक्त किया"जब लगा मानचित्र देखने भारत,न मिला न तुझको पाया।तुझको देखा नैनों में भारत का चित्र उतर आया।।वर्तमान स्थिति में शिक्षा की अत्यधिक आवश्यकता है।संविधान में इसका भी उल्लेख किया गया है,पढ़े सब बढ़े सब।विकास के सभी माध्यमों में राष्ट्रीय विकास सामाजिक उत्थान आर्थिक समृद्धि सुरक्षा हेतु नवीन अनुसंधान सूचना तथा प्रौद्योगिकी के संवर्धन में शिक्षा की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है।इस कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत मोहम्मद फैजान ने प्रस्तुत किया,देशभक्ति नाटिका में नृत्य के रूप में रितिक शर्मा ने भाग लिया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों भाग लिया।