कुमाऊ संघ कानपुर के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


हफ़ीज़ अहमद खान


 कानपुर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुमाऊ संघ संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन लाजपत भवन मोतीझील में संपन्न हुआ! मुख्य अतिथि विजय विश्वास पंत सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग विशिष्ट अतिथि  सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर, द्वारा कानपुर की वेबसाइट का लोकार्पण किया! कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय मर्तोलिया  तथा महामंत्री ललित मोहन पाठक द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया महामंत्री द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा इस कार्यक्रम में महानुभओ का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन जगत प्रकाश त्रिपाठी नरेंद्र शास्त्री एवं सिंह द्वारा किया गया। घुघुति कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा उत्तराखंड के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत जय हो बद्री नारायण हरि हरि वंदना से शुरू हुई। कानपुर निवासी उत्तराखंड वासी 10 बुजुर्गों को शाल पहनाकर पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया सघ संस्थापक स्वर्गीय शेर सिंह नेगी स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया एवं स्वर्गीय धर्म सिंह बिष्ट अति में उच्च शिक्षकों में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हयात सिंह बीके कांडपाल बलवंत सिंह पांडे हर्ष नंदन सिंह सुरेश जोशी मदन चंद्र जोशी खुशी विनीता ध्यानी देवा जोशी राजेश पंत दीपक जोशी हरीश जोशी महेश आदि लोग मौजूद रहे।