मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता           

                                                           


   कानपुर । न्यू सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रतापपुरहरी सिंहपुर कानपुर में मतदाता दिवस मनाया गया।न्यू सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रतापपुरहरी सिंहपुर कानपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता कुशवाहा ने बताया हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों का सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान की रक्षा करेंगे।प्रधानाचार्य श्रीमती गीता कुशवाहा ने अध्यापकों, छात्रों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई  "हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे" इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक श्री पी एल कुशवाहा ने कहा कि जब देश का मतदाता जागरूक होगा,तभी लोकतंत्र सशक्त होगा।इसके लिए सर्वप्रथम आवश्यक है कि मतदाता सूची को शुद्ध किया जाए और शत-प्रतिशत व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है।मतदाताओं के नामों को प्रतिवर्ष सम्मिलित किया जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रधानाचार्य गीता कुशवाहा द्वारा बच्चों को पुरस्कार भी दिए गये ।