प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ग्रामीण की कमेटी गठित


हफ़ीज़ अहमद खान


कानपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा पार्टी के कैंप कार्यालय दिव्यांशी गार्डन में आयोजित मासिक बैठक एवं खिचड़ी भोज व मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुखराम सिंह यादव राजपाल सभा सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के वृद्धि की आकांक्षा के तहत अपने ओजस्वी विचारों से अवगत कराते हुए अपने समय में राजनीति व समाज के संघर्षों में अग्रिम भूमिका निभाने हेतु  कार्यकर्ताओं को नेता बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है यह बताते हुए पादधिकारियों को को प्रमाण पत्र दिए गए। अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहां की अपने पुराने दिनों के कई किस्से सुनाए व यह भी बताया कि समाज में राम मनोहर लोहिया जयप्रकाश नारायण कर्पूरी ठाकुर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गांव-गांव वा गली-गली जाकर इन महापुरुषों की विचार धाराओं के अंतर्गत कार्य करना है। कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति मनोनीत पदाधिकारियों को अपने पुराने दिनों के बारे मैं बताया कि किस तरह समाजवादी पार्टी अपनी ही पार्टी के महापुरुषों की विचारधारा से भटकने कारण ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में आए समाजवादी विचारधारा के विचारों का अनुसरण करते हुए! इन सब चीजों में उनकी ही जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है जितनी कि मेरी क्योंकि समाजवादी विचारधारा पद से नहीं कर्म से होती है। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख महासचिव राजपाल यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुखराम सिंह यादव पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया प्रजापति जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा राजेंद्र त्रिपाठी गोविंद त्रिपाठी यादव सलीम अहमद राजपाल यादव दुर्गा शंकर मिश्रा रजनीश यादव सुरेश चंद्र मिश्रा शिवमंगल सिंह जमील अहमद शालिनी यादव डॉक्टर प्रिया सिंह गीता गुप्ता, शिव कुमार प्रजापति राजपाल गौतम शिवराम सिंह यादव आकाश प्रजापति कुमार प्रजापति राजेश शर्मा दीपक कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।