राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली



कानपुर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष वाहिद उद्दीन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे हाथों में देश का तिरंगा लेकर घनी आबादी क्षेत्र जरीब चौकी, दर्शन पुरवा, अनवरगंज अन्य क्षेत्रों में होते हुए लोगों को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी! मंडल अध्यक्ष अहमद खान ने बताया कि 26 जनवरी 1950 में संविधान लागू हुआ था जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों को साथ साथ लेकर चलना एक दूसरे के सुख दुख में काम आना हमारा संविधान सिखाता है हिंदुस्तान एक ऐसा मुल्क है जिसमें देश के सभी लोगों एकता से रहते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा से लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं हमारा देश एकता की मिसाल है फिरका परस्ती ताकतों के बहकावे में ना आएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वाहिद उद्दीन, अहमद खान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी फखरुल हसन शकील अहमद मेराज आलम मंतशा फातिमा फिरोज खान आदि लोग मौजूद रहे।