समाजवादियों ने झंडारोहण कर संविधान के रक्षा की शपथ ली 


हफ़ीज़ अहमद खान



कानपुर । समाजवादी पार्टी व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों ने व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में किदवई नगर नयापुरवा में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडारोहण किया और उसके बाद ज़रूरत मंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितिरित करते हुए सभी को संविधान की रक्षा की शपथ दिलवाई।इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है और व्यापारी ही देश को शक्तिशाली बना सकता है।देश की तरक्की में व्यापारी समाज की अहम भूमिका है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि संविधान के तहत देश चले इससे सबसे ज़्यादा व्यापारी ही सुखी रहता है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि झंडारोहण के बाद ज़रूरतमंद बच्चों को उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल की तरफ से शिक्षा  सामग्री वितिरित की गई और साथ ही सबको संविधान की रक्षा की शपथ भी दिलवाई गई।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में  लोकतंत्र,समाजवाद व धर्मनिरपेक्षता के महत्व को दर्शाया गया है।सब ने शपथ ली कि हमेशा मा अखिलेश यादव के नेतृत्व में संविधान में निहित आदर्शों पे चलते हुए महात्मा गांधी,भगत सिंह,सुभाष चंद्र बोस,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर व लोहिया के सपनों के भारत का निर्माण करेंगे।कार्यक्रम का संयोजन नगर संगठन मंत्री गौरव बकसारिया का रहा।संचालन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बिस्वारी ने किया।शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।हिन्दू व मुस्लिम वर्ग के व्यापारी शामिल हुए और सबने वंदे मातरम,भारत माता की जय,जय हिंद के नारे भी लगाए।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, संजय बिस्वारी,संयोजक गौरव बकसारिया के अलावा नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, महासचिव फ़ैज़ महमूद,हरिओम शर्मा,शब्बीर अंसारी,शेषणाथ यादव,राम अवतार उप्पल,अंकुर गुप्ता, एहतिशाम अंसारी,अमित तिवारी,करण साहनी की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।