सपाइयों ने किया पूर्व केंद्र मंत्री यशवंत सिन्हा को सम्मानित


हफ़ीज़ अहमद खान



कानपुर । समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर नगर अध्यक्ष अब्दुल मोइन खान के नेतृत्व में फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर गांधी यात्रा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का सपाइयों ने संविधान का स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया! जिसमें मुख्य रूप से सपा उपाध्यक्ष आशु खान संजय सिंह, कुलदीप यादव, उजमा इकबाल सोलंकी इत्यादि लोगों ने माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सपा उपाध्याय संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार अत्याचारी सरकार बन रही है एनआरसी,सीएए के विरोध कर रहे छात्रों पर बर्बरता की जा रही है महिलाएं घर गृहस्ती छोड़कर विरोध कर रही हैं ऐसा अंधा कानून मोदी सरकार लाना चाहती है पहले देश का बंटवारा तो हो चुका है अब जाति और धर्म के नाम बंटवारा कर रही है लेकिन जनता समझदार है भाजपा सरकार के मंसूबे कभी नहीं होंगे।