शहर में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की डोली यात्रा निकाली 





  • स्वामी की डोली को गरुन वाहन का स्वरूप दिया गया

  • जय जगन्नाथ के जयकारे से गूंजी यात्रा

  • यात्रा में आए सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद छका

  • शोभायात्रा मार्ग पर फूलों की वर्षा की गई


कानपुर । श्री गोपाल जी मंडल कानपुर द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी स्वामी भ्राता बलभद्र जी महाराज एवं माता सुभद्रा की अलग-अलग तीन पालकियों में डोली यात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। भगवान जगन्नाथ स्वामी की डोली को गरुन वाहन का स्वरूप दिया गया था। भ्राता बलभद्र जी महाराज की डोली शेषनाथ श्रृंगार के साथ निकली। मातता सुभद्रा की डोली कमल फूल पर थी। इस शोभायात्रा में ओमर समाज के महिला-पुरुष व बच्चे परिवार समिति भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। घोड़े, बैंड बाजा एवं श्री बांके बिहारी जी की झांकी भी अत्यंत मनोहर लग रही थी। श्री गोपाल जी मंडल के सदस्य एवं बाल मंडल के कलाकार वाद्य यंत्रों को भजनों की धुन पर बजाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। महिला एवं शक्तियां यात्रा में डांडिया नृत्य कर रही थी। भगवा ध्वज निशान लेकर अनेक भक्त यात्रा में चल रहे थे। पूरा माहौल भक्ति में दिखाई दे रहा था। जय जगन्नाथ के जयकारे से लोगों ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी एवं शोभायात्रा मार्ग पर फूलों की वर्षा की गई। यात्रा धनकुट्टी पुस्तकालय से शुरू होकर कलेक्टर गंज, शकर पट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, फूल बाग चौराहा होते हुए कैंट स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम की। उत्सव गेस्ट हाउस में ठाकुर जी की झांकियों की आरती पूजा भक्तजनों द्वारा की गई एवं समाज के सैकड़ों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में आए सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद छका। इस यात्रा आयोजन में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम दास गुप्ता अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता महामंत्री अमरनाथ गुप्त, लक्ष्मीनारायण गुप्त, रामकुमार ओमर, बिहारीलाल ओमर, धनीराम गुप्त एवं महिला मंडल से अंजना ओमर, शोभा ओमर, ईशा गुप्ता, एवं सरिता गुप्ता के साथ अभिलाष बाजपेई, ज्ञानेंद्र विश्नोई ,लखन ओमर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।