श्री रामधनी मौर्य कॉलेज में मनाया गया गणतंत्र दिवस     

                             


 कानपुर । आज श्री रामधनी मौर्या इंटर कॉलेज पथरामा कौशांबी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद प्रसाद मौर्य ने ध्वजरोहड़ करके विद्यालय में गणतंत्र दिवस के समारोह का शुभ आरंभ किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया राष्ट्रीय एकता अखंडता,संप्रभुता एवं अस्मिता का प्रतीक गणतंत्र दिवस,हम सभी भारत वासियों के लिए अत्यंत गौरवशाली पर्व है।


26 जनवरी 1950 को हमारा देश विश्व के मानचित्र पर एक गणराज्य के रूप में प्रतिष्ठित हुआ था।गणतंत्र दिवस पर हम राष्ट्र को नमन करते हुए उन देशभक्तों महापुरुषों एवं अमर शहीदों को जिनके अप्रतिम शौर्य और पराक्रम से हमें स्वतंत्र देश के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके प्रति आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। शिव मूर्ति मौर्य,अशोक कुमार मौर्य,अजय पाल मौर्य,फूलचंद्र मौर्य  राजवीर,रामू ,जितेंद्र कुमार मौर्य, महेंद्र ,ऋतु ,सीमा,भाग्यश्री, एवं अभिवाक रेखराज, राजकुमार मौर्य, धर्मराज मौर्य विधायक शीतला प्रसाद मौर्य,जिला पंचायत सदस्य आशीष कुमार मौर्य आदि  ने अपने विचार व्यक्त किये।