विज्ञान में जीव विज्ञान को कम न समझे-शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह  

 


सिद्धार्थ ओमर


कानपुर ।  हाईस्कूल विज्ञान केवल प्रश्न पत्र 70अंक,जो 3 घंटा 15 मिनट में हल करना है, जिसमें15 मिनट पेपर पढ़ने का है।विज्ञान प्रश्न पत्र तीन भागों में बटा होता है जिसमे भौतिक विज्ञान 25 अंक, रसायन विज्ञान 20 अंक, तथा जीव विज्ञान 25 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।               इस संबंध में मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली बदायूं के विज्ञान शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के छात्रों की प्रथम बोर्ड परीक्षा होती है, इसलिए उनका मन थोड़ा नर्वस व चिंतित होता है।परीक्षार्थियों को चिंतित होने की कोई बात नहीं है,सबसे पहले पाठ्यक्रम तैयार करें। जीव विज्ञान को कम न समझे, उसमें चित्र की शुद्धता और नामांकन का पूरा ध्यान रखें।रसायन विज्ञान में जो 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे उसको लिख लिख कर अभ्यास करें।भौतिक विज्ञान में परिभाषा,मात्रक और अंकित प्रश्नों का अभ्यास करें। भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान चैप्टर तैयार करते समय नोट्स अवश्य बनाये।दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को अच्छी तरह तैयार करें,उससे लघुउत्तरी,अति लघु उत्तरी और वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर निकल आयेगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्न बहुत ही स्कोरिंग होते हैं, इसलिए उनके उत्तर का चयन बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। भौतिक विज्ञान में प्रत्यावर्ती धारा, विद्युत धारा, चुंबकीय प्रेरण ,दर्पण प्रतिबिंब। रसायन विज्ञान में आई यू पी ए सी,आवर्त सारणी ,विरंजन चूर्ण,प्लास्टर ऑफ पेरिस की निर्माण विधि। जीव विज्ञान में जंतुओं और पौधों पर नियंत्रण आदि चैप्टर अच्छी तरह से तैयार करे।पुराने वर्ष के पेपर, अनसोल्ड पेपर, मॉडल पेपर से रिवीजन अवश्य करें, ताकि परीक्षा के समय कोई हिचक न रहे। डायग्राम की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें।पेपर हल करते मे समय सीमा, शुद्धता व गतिशीलता अवश्य बनाए रखें। बोर्ड द्वारा निर्धारित15 मिनट में छात्र पेपर को अच्छी तरह पढ़ें। अति लघु उत्तरीय प्रश्न,लघु उत्तरीय प्रश्न में प्रासंगिक उत्तर दें और गणनाओं के समस्त पद अवश्य दिखाएं।