जर्जर जाजमऊ पुल पर समाजवादियों का प्रदर्शन


कानपुर । जर्जर पुराने गढ्ढेदार जाजमऊ पुल पर आज समाजवादी पार्टी व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड़े सदस्यों ने उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एनएचएआई जागो पुल बनवाओ के नारे लगाए।हाथों में फांसी के फंदे लेकर प्रदर्शन करते हुए पुल को मौत का पुल बताते हुए कहा की यदि इस पुल को जल्दी नहीं बनाया गया तो कभी भी इस पुल पर बहुत बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी ज़िम्मेदार केवल सरकार होगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि जाजमऊ से रोज़ हज़ारों वाहन,ट्रक,छोटा हाथी निकलते हैं।व्यापारी,किसान,युवा हर कोई जान हथेली पर लेकर इस पुल से निकलता है।जनता के विरोध के बाद एनएचऐआई ने संज्ञान तो ले लिया है पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।यह पुल हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, चित्रकूट समेत दो दर्जन जिलों के लोगों को लखनऊ से जोड़ता है।कई जिलों का यातायात निकलता है।करोड़ों का व्यापार इस पुल से संचालित होता है।एनएचएआइ के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी है।पुल के पिलर व ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हैं।हक़ीक़त तो ये है कि पुल अब आवागमन के लायक नहीं है।1975 में बनाया गया पुल लंबे समय से जर्जर है। पिछले साल थोड़ी बहुत मरम्मत का कार्य एनएचआइ ने किया था।अभिमन्यु गुप्ता, मो शाहरुख खलीफा के अलावा संजय बिस्वारी,जितेन्द्र जायसवाल, अंकुर गुप्ता,जीशान अली, सूफ़ियान मिर्ज़ा, मोनु शाह, साजिद लारी,मो.शमीम,जावेद अंसारी,मो. मुस्तफ़ा, मो. ताज,तहा खान, अब्दुल्ला खान,अभिलाष द्विवेदी, आदि थे।