जिलाधिकारी ने पनकी पावर प्लांट के निर्माण कार्य हेतु बैठक की


हफ़ीज़ अहमद खान


 कानपुर । पनकी पॉवर प्लांट के निर्माण कार्य की मासिक समीक्षा की जाये। जिसके सम्बन्ध में 2020 तक इसका एक भाग चालू हो जाये जिसके लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पूर्ण किये जाये इस हेतु निर्माण यूनिट यह सुनिश्चित करें । निर्माण कार्य मे यदि किसी भी कारण से कोई समस्या आती है तो तत्काल उसे उच्च अधिकारियों को सूचित करें। किसी भी स्थिति में निर्माण कार्य रुकना नही चाहिए कार्य अपनी पूरी क्षणता   से कार्य किया जाये, इसके लिए  मजदूरों की  संख्या बढ़ाते हुए कार्य तेजी से कराया जाये साथ ही समस्त मजदूरों को सेफ्टी मानकों के संसाधन में उनके पास  रहे इस बात का भी  विशेष ध्यान रहे। उक्त निर्देश आज एम0डी0 उत्पादन निगम , ट्रांस निगम  सेंथिल पांडियन आई 0ए 0एस0  ने पनकी पॉवर प्लांट के निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। पांडियन ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है  वह युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाये, इसके लिए मजदूरों की संख्या बढाते हुए पूरे मानक के हिसाब से मजदूरों को सेफ्टी संसाधन भी  उपलब्ध रहे इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये।उन्होंने बॉलर एरिया चिमनी ,पॉवर प्लांट बिल्डिंग का निरीक्षण किया तथा पॉवर  हाउस के मेन कालम का  पूजन कर नारियल फोड़ा कर कार्य प्रारम्भ कराया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जो निर्माण  कार्य किया जा रहा है वो तेजी से पूर्ण किया जाये इस बात विशेष ध्यान रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी, चीफ इंजीनियर आरके जैन जी0एम0 पावर हाउस बी0पी0 कटियार, बीएचईएल महाप्रबंधक नवीन सक्सेना तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।