पनकी पॉवर प्लांट के निर्माण कार्य की मासिक समीक्षा की जाये-एमडी


2021 से पहले पनकी पॉवर प्लांट का चालू हो जाए एक भाग : एमडी


कानपुर । शहर के पनकी पॉवर प्लांट के निर्माण में युद्ध स्तर पर काम में तेजी लायी जाये और हर माह इसकी समीक्षा होनी चाहिये। इस प्लांट को 2022 तक बनकर तैयार होना है पर एक भाग 2021 के पहले यानी 2020 के अंत तक चालू हो जाना चाहिये। यह बातें बुधवार को निरीक्षण के दौरान आईएएस अधिकारी एमडी उत्पादन निगम/ट्रांस निगम सेंथिल पांडियन ने कही।


उन्होंने कहा कि 2022 तक पूर्ण होने वाला पनकी पॉवर प्लांट के निर्माण कार्य की मासिक समीक्षा की जाये। 2020 तक इसका एक भाग चालू होना है और इसके लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पूर्ण किये जाये। इसके लिए निर्माण यूनिट यह सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य में यदि किसी भी कारण से कोई समस्या आती है तो तत्काल उसे उच्च अधिकारियों को सूचित करें। किसी भी स्थिति में निर्माण कार्य रुकना नहीं चाहिए, कार्य अपनी पूरी क्षणता से कार्य किया जाये। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य तेजी से कराया जाए। साथ ही समस्त मजदूरों को सेफ्टी मानकों के संसाधन में उनके पास रहे, इस बात का भी विशेष ध्यान रहे।  पांडियन ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है वह युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाये, इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए पूरे मानक के हिसाब से मजदूरों को सेफ्टी संसाधन भी उपलब्ध रहे इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने बॉलर एरिया चिमनी, पॉवर प्लांट बिल्डिंग का निरीक्षण किया तथा पॉवर हाउस के मेन कालम का पूजन कर नारियल फोड़ा कर कार्य प्रारम्भ कराया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जो निर्माण  कार्य किया जा रहा है वो तेजी से पूर्ण किया जाये, इस बात विशेष ध्यान रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी, चीफ इंजीनियर आरके जैन जीएम पावर हाउस बी.पी. कटियार, बीएचईएल महाप्रबंधक नवीन सक्सेना तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।