फेल हुई सरकार आर्थिक मोर्चे पर तो ले आई सीएए-सदभावना समिति


हफ़ीज़ अहमद खान


कानपुर । सीएए के विरोध में सदभावना समिति के नेतृत्व में मर्चेंट चेंबर हॉल में कार्यक्रम संपन्न हुआ जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक दल नगर अध्यक्ष मो0 उस्मान ने बताया  कि आर्थिक मोर्चे पर अपनी असफलता छिपाने के लिए केंद्र सरकार सीएए ले आई इसके साथ एनआरसी और एनपीआर की धौंस दिखा रही है। अपनी कमियां छिपाने के लिए रणनीति बनाई है। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा मोदी और शाह जो भाषा बोल रहे हैं वह लोकतंत्र की भाषा नहीं हैं। यह संविधान और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है देश में सांप्रदायिक एजेंडा लागू किया जा रहा हैं। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद मो सलीम और केरल के ए विजय राघवन ने सरकार की आरती विफलताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सीए नफरत की राजनीति पर आधारित है। पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका भूटान और वर्मा के लोगों को भी दी जानी चाहिए। इस मौके पर ऑल इंडिया कान्फ्रेंस के जर्नल सेक्रेटरी अख्तर हुसैन अख्तर, कर्मचारी नेता अशोक तिवारी आवामी जम्हूरि महाज के शमीमल हक ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सुभाषिनी अली, आरएलडी अध्यक्ष मो उस्मान, प्रदीप यादव,