समाजवादी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए की बैठक



   कानपुुर । समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए नगर महासचिव वरुण मिश्रा ने बताया कि समाजवादी पदयात्रा 30 जनवरी से 10 फरवरी तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। बैठक को संबोधित करते हुए नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं की समाजवादी पद यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। वही नगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव ने कहा कि पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर समाजवादी पद यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से लगे हुए हैं। वही आशू खान ने बताया कि मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई और पूरी ताकत से जनता के बीच में जाकर सक्रिय होने के लिए आदेश दिए गए कार्यकर्ताओं को। मुख्य रूप से उपस्थित वरुण मिश्रा, दीपक खोटे, संजय सिंह, अनवर मंसूरी जितेंद्र जायसवाल संजय सिंह पटेल, नंदलाल जायसवाल, जावेद जमील, हाजी इकलाख अहमद बब्लू, एडवोकेट वरुण मेहता, केके मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।