सपा ग्रामीण की मासिक बैठक संपन्न


हफ़ीज़ अहमद खान


महात्मा गांधी के 150 वी जयंती वर्ष पर समाजवादी विचार पदयात्रा का आयोजन



कानपुर । समाजवादी पार्टी ग्रामीण  कार्यालय नवीन मार्केट में जिला सपा ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुईl बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामाकांत पासवान पूर्व पार्षद सजीत सिंह कुशवाहा, महिला अध्यक्ष आशा सिंह, कोषाध्यक्ष अहिबारन सिंह उपस्थित हुए। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार जनपद मैनपुरी के लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष रावल सिंह यादव अपने युवा साथियों के साथ आज पिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष पर नौजवानों की समाजवादी विचार पदयात्रा का आयोजन 30 जनवरी से तक किया जाएगा दिनांक 4 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक कानपुर के ग्रामीण इलाकों में दिन डॉ राम मनोहर लोहिया जयप्रकाश नारायण जनेश्वर मिश्रा आदि समाजवादी चिंतकों को द्वारा समाजवादी सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए संदेश देने का कार्य करेंगे समाजवादी सिद्धांतों का विचार का अनुसरण करेंगे एवं 7 फरवरी को कानपुर से लखनऊ के लिए यात्रा रवाना होगी। बैठक का संचालन ग्रामीण जिला महासचिव जितेंद्र कटिहार ने किया। पूर्व पार्षद सजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैनपुरी से आने वाले यात्रा का स्वागत करता हूं यात्रा को ताकत देने के लिए वार्ड स्तर, बूथ स्तर के लोगों को एकत्रित करके यात्रा को सफल बनाने का कार्य करूंगा। लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में जनता के कार्य को सर्वोपरि मानकर समाजवादी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं लेकिन भाजपा की सरकार ने जनता का जीना मुहाल कर दिया उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मेट्रो रैल यू पी हंड्रेड, जनेश्वर मिश्र पार्क 108 एंबुलेंस सेवा स्त्री स्टेडियम आदि उल्लेखनीय विकास की परियोजनाओं को समय से पूर्ण करके दिखा दिया।
इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामाकांत पासवान, महासचिव जितेंद्र कटिहार, अबरार आलम , कोषाध्यक्ष अहिबारन सिंह शमशाद अली गाजी आशा सिंह विजय यादव चंद शेखर मुमताज अहमद मुर्तुजा गौरव विक्रम परिहार लोग मौजूद रहे।