विद्यालय देवर खेड़ा में विदाई समारोह           

               


उच्च प्राथमिक विद्यालय देवर खेड़ा ब्लॉक गंजमुरादाबाद उन्नाव में खेलकूद अनुदेशक अनूप कुमार कटियार की विदाई की गयी। विद्यालय के इंचार्ज दिलीप कुमार ने अनूप कुमार कटियार उनके कार्य एवं व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका उर्मिला देवी यादव ने उनकी कार्यशैली एवं विद्यालय में बच्चों को खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मझगवां गंज मुरादाबाद उन्नाव की प्रधानाध्यापिका अपर्णा शुक्ला,प्रतीक्षा कटियार सहायक अध्यापिका व शिक्षामित्र उपासना ने भी अनूप कुमार कटियार के शिक्षण कार्य एवं खेलों के प्रति लगाव के संबंध में प्रकाश डाला। सभी अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य आगंतुकों द्वारा अनूप कुमार कटियार की भावपूर्ण विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन उर्मिला देवी यादव ने किया।