युवा कांग्रेस ने की बैठक 



 कानपुर । युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा की अध्यक्षता में तिलक हाल में बैठक आयोजित किया गया जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा के नेतृत्व में कानपुर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तिलक हाल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कानपुर मंडल के कांग्रेस, छात्र संगठन, डेटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट एवम प्रोफ़ेशनल कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किये गए विपुल गुप्ता रहे। बैठक में सभी फ्रंटल संगठनों को मजबूत करने की बात की गई और प्रोफेशनल कांग्रेस और डेटा एनालिटिकल  डिपार्टमेंट के लिए नियुक्तियों के लिए लोगो को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास अवस्थी,   जिला अध्यक्ष पुनीत राज शर्मा , पार्षद जे पी पाल, जिला उपाध्यक्ष सक्लेन शेख, हमजा निहाल, मो काशिफ, सुमित ठाकुर, मो सहाब, कन्हैया, अविरल, अब्दुल सफ्फान आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।