कानपुर को पूरी तरह सैनिटाइज़र करने मे क्यों हो रही देरी  : इखलाक अहमद डेविड

 



कानपुर 28 मार्च कानपुर नगर के सभी वार्डो को सैनिटाइज़र करने के नगर निगम के दावों की पोल जनता ने सोशल मीडिया पर खोल दी शहर से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी से मोबाईल पर  वार्ता कर शिकायतों से अवगत कराया जिस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त व जोनल प्रभारियों से सभी वार्डो को जल्द से जल्द सैनिटाइज़र कराने के निर्देश दियें।
इखलाक अहमद डेविड ने नगर आयुक्त से बताया कि सैनिटाइज़र पूरे कानपुर को करने के आदेश पर सैनिटाइज़र कुछ वार्डो तक ही सीमित है जोनल अधिकारियों का सिर्फ मोबाईल से ही वार्डो का निरीक्षण कर खानापूरी की जा रही है कोरोना वायरस पर उनकी लापरवाही के शहरवासियों को गंभीर  परिणाम भुगतने पड़ सकते है सैनिटाइज़र कराने में क्यों हो रही देरी, शहर में भीषण गंदगी ने हालात और खराब कर दिये है मुस्लिम व दलित बस्तियों की दशा अत्यंत खराब है कर्नलगंज, दलेलपुरवा, चमनगंज, जाजमऊ, बेगमपुरवा, कुली बाज़ार, सुजातगंज, मछरिया, ग्वालटोली, रोशननगर, ब्रह्मनगर क्षेत्र गंदगी से पटे है उन क्षेत्रों मे खासतौर पर सैनिटाइज़र जल्द से जल्द होना अति आवश्यक है।
नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मै सभी अपर नगर आयुक्तों व जोनल प्रभारियों को पूरे कानपुर शहर को सैनिटाइज़र अपनी देखरेख मे कराने व वार्डो का स्वयं भी निरीक्षण करने का भरोसा दिया। ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि ग्रुप की टीम नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की हर संभव मदद करेगी।