कांग्रेसियों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की


हफ़ीज़ अहमद खान


कानपुर । महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहर प्रकाश अग्निहोत्री के आह्वान पर कॉंग्रेस जनो ने अपने अपने घरों की छतो और बालकनी पर मोमबत्तियां जला कर सुकुमा मे शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजली दी और उनकी आत्मा शान्ति के लिए प्रार्थना की।कॉंग्रेस अध्यक्ष की इस अपील को कॉंग्रेस जनो के साथ साथ नगर वासियों ने भी बड़ी गम्भीरता से लिया और बड़ी संख्या में इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया. जहां कॉंग्रेस के वार्ड अध्यक्षों ने अपने अपने वार्डों में मोमबत्तियां जलाई. वहीं गली मोहल्लों व दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों ने भी अपने घरों पर दीपक और मोमबत्तियां जला कर शहीद जवानों को नमन किया।गोविन्द नगर विधान सभा में राजकुमार शुक्ला, सैमुअल लकी सिंह, स. अमन दीप सिंह गम्भीर, शरद त्रिवेदी, आदिल राज, विकास अवस्थी व गोपाल पासवान आदि ने अपने अपने घरों पर श्रद्धांजली कार्यक्रम किये! वहीं सीसामऊ विधानसभा में ईखलाख अहमद डेविड, राजकुमार कुशवाहा, मोहन मिश्रा, सुबोध बाजपेई, मुन्ना मिश्रा तौहीद अहमद सिद्दीकी, पुनीत राज शर्मा व दिलीप बाजपेई ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को नमन किया।आर्य नगर विधान सभा में शंकर दत्त मिश्रा,के0के0तिवारी, दिलीप शुक्ला, सुशील तिवारी, राजकुमार यादव व डॉ रमा शुक्ला ने श्रद्धांजली अर्पित की।तो छावनी में संदीप शुक्ला, शादाब आलम,अबुउरेस खां, नीतेश बाजपेई और विवेक दीक्षित ने।वहीं किदवई नगर में महेंद्र सिंह भदौरिया, संगीत तिवारी, दीप्ति सचान, विकास सोनकर, सुरेंद्र मिश्रा ने भाग लिया।कल्याणपुर विधान सभा में अशोक धानविक,श्याम देव सिंह,ममता तिवारी, जय शंकर द्विवेदी ने मोमबत्तियां जला कर शहीदों को नमन किया और महाराजपुर विधान सभा में कनिष्क पांडे, दिलीप सिंह, दिनेश गुप्ता, संजय अवस्थी व रामजी श्रीवास्तव ने श्रद्धांजली दी। इनके अलावा अपने अपने क्षेत्रों में सरोज त्रिवेदी, सुशील त्रिवेदी, अभिजीत भट्ट, रवि तिवारी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा, संजय शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना, सुधीर साहू,सुरेश गुप्ता, सुरेश अग्रहरि,अंकित धानविक, देवाग शर्मा, अभिनव भट्ट,शंभू शंकर शर्मा, डी एन मालवीय, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, मनोज तिवारी, विजय बाबा, रामनारायण जैस, अरुण गुप्ता, राजेश राजपूत, अपर्णा भट्ट, अखलाख अहमद, राजकुमार अग्निहोत्री, आशीष भट्ट, चन्द्रकर दीक्षित व जफर शाकिर आदि ने भी मोमबत्तियां जला कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।