कोरोनावायरस जागरूकता         

                           


 कानपुर । विशेष संचारी रोग जागरूकता में पी पी एन इंटर कॉलेज कानपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने बताया कि विशेष संचारी रोग किसी न किसी रोग जनित जीवाणुओं, कवक,प्रोटोजोआ,जीवाणु विषाणु इत्यादि कारणों से एक शरीर से अन्य शरीर में फैलने की क्षमता होती हैं।                                                              कोरोनावायरस कई वायरस प्रकारों का समूह है,जो स्तनधारियों और पक्षियों के रोग के कारण होते हैं । यह आर एन ए वायरस होते हैं मानव के श्वासतंत्र संक्रमण के कारण होते हैं।यह चीन के वूहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नोबेल कोरोनावायरस इसी समूह के वायरसों का एक उदाहरण है।कोरोना वायरस से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने चाहिए।निजी सफाई रखें तथा लोगों से दूरी बनाकर रखें।किसी से हाथ न मिलाएं।कुछ समय के अंतराल पर हाथ धोने की आदत डालें यथा आवश्यकता साबुन या अल्कोहल आधारित लिक्विड से हाथ धोये या सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहे।खांसते या छीकते समय अपनी नाक व मुंह को रुमाल या टिशू पेपर से अवश्य ढक ले।छीकते समय अपना मुख कोहानियों के मध्य रखें तथा हथेलियों का प्रयोग न करें।लोगों से बातचीत के दौरान सुरक्षित दूरी अवश्य बनाए रखें।यदि किसी प्रकार के बुखार,सांस में परेशानी,खांसी की शिकायत हो तो तत्काल चिकित्सा परामर्शानुसार कार्रवाई करें।भीड़भाड़ व        समूहो वाली जगहों मे जाने से बचे।अनावश्यक अफवाह न फैलाएं।चिकित्सक से संपर्क करते समय अपना मुख और नाक किसी मास्क या रुमाल से अवश्य ढक ले। बिना हाथ धोए,सैनिटाइज किए हुए अपने नाक,मुख व आंख को न छुएं।यदि किसी के अंदर बुखार,खांसी,जुखाम व सांस लेने में परेशानी के लक्षण परिलक्षित हो रहे हो तो उससे निकटतम संपर्क न बनाएं।                                 *भीड़-भाड़ जगहों पर कम से कम जाओ। यह भी बहुत जरूरी है कि खाना साफ स्वच्छ खाओ।।हाथ साफ रखो अपने रगड़ रगड़ कर धोना।पिए गुनगुना पानी पल पल चैन से रात में सोना।। तेज बुखार,खांसी,जुखाम सब है करोना के लक्षण। 10-15 सेकंड सांस न रुके समझो रूप भयंकर।। आइसक्रीम,कोल्ड्रिंक,ठंडे से रखो परहेज मेरे भाई। सभी तरह का मांस अभी न खाना थोड़े दिन करो समाई।।छीक कभी आए कोहनी के मध्य नाक दबाना।रोग न पहुंचे दूसरे को 1 मीटर की दूरी बनाना।। नाक,मुख,आंखों पर कम से कम हाथ लगाना। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाकर जाना।। 22 मार्च जनता कर्फ्यू का सभी करो मिलजुलकर पालन। जागरूकता,बचाओ और सावधानी से भगाओ यह करोना महामारी।