प्र0सा0पा0के जिलाध्यक्ष द्वारा गरीब मजदूरों को वितरित की गई खाद सामग्री


            हफ़ीज़ अहमद खान
 कानपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति द्वारा गरीबो को खाध सामग्री दी गई,उन्होंने बताया गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार जनपद मे लॉक डाउन के नियमों का पूर्ण पालन करना हैं,साथ ही सफाई  का  विशेष  ध्यान देना है, हाथ किसी से न मिलाये,हाथों को साबुन से धोते रहे, घरों के बाहर ना निकले, मुँह पर  मास्क अवश्य लगाए,आपसी दूरी बनाकर रखे।उन्होंने यह जानकारी छेत्र के सैकड़ो गरीब मजदूर को दी एवं रोजगार समाप्त होने पर खाने -पीने की बड़ी समस्या को देखते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति द्वारा दामोदर नगर, अपने आवास खड़ेपुर पर दी,इसी के साथ खाद सामग्री पांच किलो चावल, आटा, दाल और एक पैकेट नमक वितरण किया।राशन बांटने पर भीड़ ना इखट्टा हो इसका भी उन्होंने ध्यान रखा। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, मनरेगा की सूची मे भी जिनका नाम नहीं हैं उनका जिलाध्यक्ष ने अलग से व्यवस्था की।जिनके पास राशन कार्ड नही है वह सभी बिलासपुर, छत्तीसगढ़,के मजदूर हैं।
जिलाअध्यक्ष द्वारा पार्टी के लोगो से अपेक्षा की गई कि पार्टी के लोग अपने आसपास गरीब,  दिहाड़ी मजदूरो को भूखे न रहने देऔर उनके भोजन आदि की वयवस्था  जरूर करते रहें ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा नौबस्ता में दिलीप प्रजापति व योगेंद्र सिंह के द्वारा,मछरिया में मोहम्मद सलीम व बदलू खाना,कल्याणपुर प्रदेश महासचिव अशोक यादव व राजपाल यादव व जमील अहमद,अशोकनगर महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे व राजू ठाकुर के द्वारा,यशोदा नगर,प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह यादव व आकाश प्रजापति ,जाजमऊ जावेद अख्तर व विष्णु सविता के द्वारा,हांसपुर सौरभ पाण्डेय व दुर्गा शंकर मिश्रा व राम प्रकाश मिश्रा व शिव कुमार प्रजापति के द्वारा गरीबो को राशन वितरण कि वयवस्था की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा,युवजन सभा जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय,रामप्रकाश मिश्रा, राम रक्षा यादव,आकाश प्रजापति,राम बहादुर पासवान,सरवन कुरील, सीताराम प्रजापति,शोभित प्रजापति,रानी प्रजापति,  वैभव प्रजापति,वंश प्रजापति,दिव्यांशी प्रजापति,महेश अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहें।