हाईस्कूल बोर्ड कॉमर्स की तैयारी कैसे करें- एस.एम. श्रीवास्तव   

                                                          


 कानपुर । यूपी बोर्ड की परीक्षा दिनांक 18 फरवरी 2020 से प्रारंभ होगी ,हाईस्कूल कॉमर्स केवल प्रवेश पत्र दिनांक 26 फरवरी 2020 समय 2:00 से 5:15 बजे तक जिसमें 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के हैं कॉमर्स कठिन विषय है। इसमें छात्र हमेशा असमंजस की स्थिति में रहता है।                                                      


इस संबंध में पी पी एन इंटर कॉलेज कानपुर के कॉमर्स अध्यापक सुरेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया की सब से पहले छात्रो को अपने पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी कर लेनी चाहिए। छात्रों को समझ लेना चाहिए कि हाई स्कूल कॉमर्स का केवल प्रश्न पत्र लिखित 70 अंक का होगा। 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन व प्रोजेक्ट वर्क जो विद्यालय के अध्यापकों द्वारा लिया जाएगा। प्रोजेक्ट  कार्य में छात्र 3 प्रोजेक्ट तैयार करेंगे जो 15 अंक का होगा, आंतरिक मूल्यांकन 15 अंक का होगा। लिखित परीक्षा के 70 अंक में वस्तुनिष्ठ एवं निश्चित उत्तरी प्रश्नों की संख्या 10 होगी, जो प्रत्येक 1 अंक का होगा। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 6 होगी, जो प्रत्येक 2 अंक का होगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या चार होगी, जो प्रत्येक 4 अंक का होगा। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 4 होगी, जो प्रत्येक 8 अंक का होगा। कॉमर्स पाठ्यक्रम चार खंडों में बटा होता है ,बही खाता, व्यापार प्रणाली ,अधिक पोषण तत्व व अर्थशास्त्र। बहीखाता अध्याय से 8 प्रश्न 20 अंकों के, व्यापार प्रणाली से 7 प्रश्न 20 अंक ,अधिक पोषण तत्व में 4 प्रश्न 15अंक व अर्थशास्त्र में 4 प्रश्न 15 अंक के पूछे जाएंगे। छात्रों को कॉमर्स के नोट्स बना कर पढ़ाई करने तथा प्रश्नों को समझ व लिखकर कॉपी में बार बार रिवीजन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। बहीखाता से संबंधित अध्याय के क्रियात्मक प्रश्नों का कई कई बार रिवीजन करें। हमेशा आपकी सकारात्मक सोच समयबद्ध पढ़ाई, समय सारणी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करें ।सभी विषयों के पेपर तैयारी हेतु  पर्याप्त समय दें। विषय की पुनरावृत्ति चिंतन अभ्यास से आपकी बुद्धि तीव्र होगी। छात्रों को मॉडल पेपर पिछले कई वर्षों के अनसोल्ड पेपर हल करने से परीक्षा में गति बढ़ती है। बहीखाता में अंतिम खाते बैंक समाधान, विवरण, चेक संबंधी साधारण लेखे, विनिमय विपत्र ,प्रतिज्ञा पत्र, तथा क्रियात्मक प्रश्न। व्यापार प्रणाली में फाइलिंग, सूची,  श्रम बचाने वाले यंत्र, बीजक एवं विक्रय विवरण। अधिशोषण तत्व में भारतीय स्टेट बैंक बैंक, व्यवसायिक बैंक, अर्थशास्त्र मे उपयोगिता व उपयोगिता, ह्रास नियम, व्यय व बचत ,उत्पादन भूमि, श्रम ,पूंजी ,संगठन ,साहस आदि चैप्टर अच्छी तरह से तैयार करें और क्रियात्मक प्रश्न अवश्य करें।