उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया

 



कानपुर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कानपुर तहसील में 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया! प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल जिस समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं उनमें से कई मांगों को शासन स्तर पर संवैधानिक सहमति भी दी जा चुकी है कई चरणों के बाद भी शासन द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण ना उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शांति पूर्वक लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन पर जाना पढ़ रहा है! जनपद कानपुर नगर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर चल रहे कलम बंद आंदोलन में जनपद कानपुर नगर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सदन नरवल एवं घाटमपुर के सभी लेखपाल आठ सूत्री मांगों को लेकर जनपद पर कार्यरत हैं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर नगर लेखपाल संघ के संघर्ष का आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है! जनपद कानपुर नगर के आंदोलन में राज्य कर्मचारियों संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर नगर राजा भारत अवस्थी डिप्लोमा इंजीनियर पीडब्ल्यूडी प्रदेश महामंत्री द्विवेदी आईटीआई प्रदेश उपाध्यक्ष भी अरुण कुमार मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव , शामिल हुए ।