ह्यूमन काइंड वेलफेयर संस्था द्वारा डेंटल चेकअप कैम्प का हुआ आयोजन

 



  कानपुर । ह्यूमन काइंड वेलफेयर एवं बाल दन्त चिकत्सक द्वारा संयुक्त रूप से आज डेंटल चेकउप कैम्प का आयोजन काकादेव स्थित अमृता रिहैबिलिटेशन सेंटर में करवाया गया। इस कार्येक्रम का संयोजन संस्था सदस्य डॉ.वक़ार-उल-इस्लाम एवं डॉ. मोहम्मद शकील  द्वारा किया गया। सभी बच्चो को डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई और साथ ही उन्हें चॉकलेट न खाने और हर रोज टूथ ब्रश करने की सलाह दी गई। इस कैम्प में स्कूल के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।चेकउप कैम्प पूर्ण होने के बाद बच्चों को टूथ ब्रश , टूथ पेस्ट , फ्रूटी , फल आदि वित्रित किये गए एवं सागर  सालूजा ने डॉक्यूमेंटरी बनाया।


इस विशेष मौके पर डॉ. ज़फ़र अकबर, डॉ.सांत्वना त्रिपाठी, डॉ जस्वीन छाबङा,डॉ ज़ीशान अंसारी,  डॉ.वकारुल इस्लाम, डॉ.मोहम्मद शकील, अबुल हसन, सागर सलूजा आदि उपस्थित रहे।