इंटर जीव विज्ञान की तैयारी कैसे करें-अशोक कुमार मौर्य

     


 


 कानपुर । यू पी बोर्ड इंटर जीवविज्ञान के प्रश्न पत्र परीक्षा दिनांक 29 फरवरी 2020 समय सायं 2:00 से 5:15 तक, जिसमें 15 मिनट पेपर पढ़ने का निर्धारित है।                        इस संबंध में रामधनी मौर्य इंटर कॉलेज पथरावा कौशांबी के जीव विज्ञान शिक्षक अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि इंटर जीवविज्ञान का प्रश्न पत्र नए पैटर्न एनसीईआरटी के अनुसार एकल प्रश्नपत्र 70 अंक तथा 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण विषय जीव विज्ञान है इससे छात्र एमबीबीएस,बीडीएस,बी फार्मा और बीटेक जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में प्रवेश लेते हैं।बहुत छात्रों को गणित तथा बहुत छात्रों को जीव विज्ञान में रुचि रहती है। जीव विज्ञान में अच्छे अंक लाना इतना आसान नहीं है, इसलिए छात्रों को निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए।जीव विज्ञान के पूरे नोट्स बनाएं, प्रश्नों के उत्तर सजग आरेख द्वारा आकर्षित कर उनका अभ्यास करें।प्रश्नों का उत्तर जितने अंक का हो उसी हिसाब से दें। जीव विज्ञान में कठिन शब्दावली सीखे और याद करें, जहां आवश्यक हो वहां रंगीन चित्र बनाएं। जीव विज्ञान में पूरे पाठ्यक्रम को तैयार करें, समय सीमा के अंतर्गत प्रश्नों को हल करें। अनसोल्ड पेपर, मॉडल पेपर के अनुसार नियमित अभ्यास करें। अशोक कुमार मौर्य ने बताया इंटरमीडिएट जीव विज्ञान पाठ्यक्रम में, जनन 14 अंक ,अनुवांशिकी और विकास 18 अंक, जीव विज्ञान और मानव कल्याण 14 अंक, जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके अनुप्रयोग  10 अंक। पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण 14 अंक।इंटर जीव विज्ञान प्रयोगात्मक 30 अंक में बाहरी परीक्षक द्वारा 15 अंक में, स्लाइड निर्माण 5 अंक, स्पॉटिंग 6अंक, सत्रीय कार्य संकलन एवं  मौखिकी 4 अंक तथा आंतरिक परीक्षक द्वारा 15 अंकों में एक दीर्घ प्रयोग 5 अंक, एक लघु प्रयोग चार अंक,प्रोजेक्ट कार्य तथा वाइबा 6 अंक का होगा। इसलिए यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझ कर टॉपिक के हिसाब से तैयार कर लेना चाहिए।खुद नोट्स बनाएं पढ़ें और रिवीजन कर टेस्ट बुक से तैयारी करें।दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का सही तरीके से पढ़ें,उनसे अति लघु उत्तरीय प्रश्न,लघु उत्तरीय प्रश्न,बहुविकल्पी प्रश्न का उत्तर निकालें।इस प्रकार जीव विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।