समाजवादियों ने गोडसे का चित्र जलाया 



कानपुर । सपा व्यापार सभा,उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल व वैश्य महासंगठन  के संयुक्त तत्वाधान में जाजमऊ में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का चित्र जलाकर महात्मा गांधी अमर रहें गोडसे की विचारधारा मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की गांधी की विचारधारा आज भी भारत के संविधान से लेकर हर भारतीय की जीवनशैली में दिखती है।देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने केवल इसलिए की थी क्योंकि वे अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों के लिए लड़ रहे थे।आज भी गोडसे समर्थक लोग देश की संस्कृति में ज़हर घोलने का काम करते हैं ।देश ऐसे लोगों को काफी माफ नहीं करता।पंथनिरपेक्षता के लिए बापू ने अपने प्राण गवाए।आज फिर से संविधान की पंथनिरपेक्षता पर हमले हो रहे हैं।गांधी का देश ये नहीं सहेगा।गोडसे की विचारधारा को ये देश जलाकर राख कर देगा।सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,वैश्य महासंगठन के संस्थापक व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,मो शाहरुख खलीफा,गौरव बकसारिया, संजय बिस्वारी,जितेंद्र जायसवाल,अभिलाष द्विवेदी,विनय कुमार,मो नादिर,साजिद लारी,मुशीर खान,फ़ैज़ खान,मोनू शाह,करन साहनी, अमन बक्सरिया, अमित तिवारी, शुभम तिवारी, हिमांशु त्रिवेदी आदि थे।