बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सूचना   

                             


कानपुर । माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश  द्वारा परीक्षार्थियों को आवश्यक सूचनाएं दी गई हैं।इस संबंध में पी पी एन इंटर कॉलेज कानपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश  माध्यमिक शिक्षा प्रमुख सचिव ने बोर्ड परीक्षा हेतु छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2020 दिनांक 18 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जायेंगी।परीक्षार्थियों से निम्न अपेक्षा की गई है।                                                       


परीक्षा केंद्र पर क्या लाना आवश्यक है                   1-प्रवेश पत्र व रजिस्ट्रेशन कार्ड


2- यथासंभव आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र।


3-ट्रांसपेरेंट जमेट्री बॉक्स, पेन,पेंसिल,रबड़ सहित।


4-साधारण घड़ी तथा पानी बोतल आवश्यकतानुसार।


5- संस्थागत परीक्षार्थी अपने विद्यालय की ड्रेस में आए।            परीक्षा केंद्र पर क्या लाना मना है 


 1-अध्ययन सामग्री यथा- पुस्तक,गाइड,कापी,चिट इत्यादि।


2-मोबाइल, हैंड फोन,कैलकुलेटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री


3-बैग तथा किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र। परीक्षार्थियों हेतु अन्य सुझाव                               


1-परीक्षार्थी अपनी पूरी नींद तथा संतुलित आहार का ध्यान रखें।


2-तनावमुक्त तथा सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा केंद्र पर जाएं।3-परीक्षा के दौरान 15 मिनट का समय पेपर को पढ़ने,त्रुटियों को सुधार तथा कापी को सही ढंग से बांधने हेतु रखें।4- परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान के अनुसार ही बैठे हैं।5-कैमरे तथा वॉइस रिकॉर्डर की ओर ध्यान न दें तथा सहज होकर परीक्षा दें। 6-परीक्षा के समय आपस में बातचीत न करे।